Top News

बोरी ग्रामसभा का बड़ा फैसला: दारू पर पूर्ण प्रतिबंध,3D मुक्त गांव बनाने का संकल्प, दारू बेचने-परोसने पर ₹5,500 जुर्माना। Big decision of Bori Gram Sabha: Complete ban on liquor, resolution to make the village 3D free, ₹5,500 fine for selling and serving liquor.

 बोरी ग्रामसभा का बड़ा फैसला: दारू पर पूर्ण प्रतिबंध,3D मुक्त गांव बनाने का संकल्प, दारू बेचने-परोसने पर ₹5,500 जुर्माना। 



बोरी ग्राम पंचायत बोरी में आयोजित ग्रामसभा की बैठक में ग्रामीणों ने नशामुक्त गांव बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया। ग्रामसभा में दहेज, दारू और डीजे (3D) को लेकर चर्चा हुई और गांव में दारू की बिक्री एवं परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।


बैठक में सरपंच, सचिव, वार्ड पंच, पुजारा, ग्राम के मुखिया, युवा, बुजुर्ग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने हाथ उठाकर दारू से दूर रहने तथा गांव को नशामुक्त बनाने की शपथ ली।


ग्रामसभा के निर्णय के अनुसार अब शादी-ब्याह सहित किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में दारू परोसने की अनुमति नहीं होगी। गांव में दारू बेचने पर भी रोक रहेगी। नियम का उल्लंघन कर दारू बेचते या परोसते पाए जाने पर ₹5,500 का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया।


सामाजिक कार्यकर्ता नानुराम डावर एवं सियाराम चौहान ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से बचाना और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ ग्रामीणों को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त गांव ही स्वस्थ और आदर्श गांव की दिशा में आगे बढ़ सकता है।


इस दौरान ग्रामीणों ने “सबका साथ—नशामुक्त गांव” का संकल्प लिया और अभियान को सफल बनाने में सामूहिक सहयोग की बात कही।


बैठक में बोरी 

मंगीलाल वारती, चिम्मा पुडारी, नाथूराम सरपंच, दिनेश मेहता, सियाराम चौहान (सिराला), सियाराम चौहान, नजलीया चौहान, तिड़किया चौहान, सोबरम सुनील चौहान (खुदराडा), मुकेश चौहान, बल्लू पटेल (रेलिसिंग वाले), तेजाराम मेहता नम्बा मेहता मुलात्या मेहता गंगा मेंबर किरता सास्ते, भगवान सास्ते, प्रकाश जमरे, सिलदारिया सास्ते, सुपारिया पूर्व सरपंच, सुमाबाई भदले, शोभाराम मास्टर सर, भगवान जमरे, आशिक जमरे, नंदू चौहान, गखरिया पटेल, भयला पटेल, कालू पटेल, कटिया पटेल, जखाराम पटेल, जसिंह पटेल, रिच्छिया सरपंच, परसिया चौहान, दिनेश चौहान, दीपक गुरुजी, भंगा चौकीदार, नरू भगवड़िया, सुरसिंह चौहान, हुसनिया महाराज, हिरमल पटेल, नरसिंग मेंबर, कलारिया अलावे, सखाराम अलावे, बलना बुजारा, नारा वारती, लालिया मेंबर, सहित ग्राम सचिव, मंत्री धरम पटवारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post