Top News

झोतेश्वर में स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी का 102वां प्रकटोत्सव, पालकी यात्रा में उमड़ा जनसैलाब। 102nd birth anniversary of Swami Swaroopanand Saraswati ji in Jhoteshwar, huge crowd gathered in the palanquin procession.

 झोतेश्वर में स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी का 102वां प्रकटोत्सव, पालकी यात्रा में उमड़ा जनसैलाब। 



गोटेगांव। ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का 102वां प्रकटोत्सव उनकी पावन तपोस्थली परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। प्रकटोत्सव को लेकर सुबह से ही आश्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। वेद मंत्रों के उच्चारण और भजन-कीर्तन से पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय नजर आया।


प्रकटोत्सव के अवसर पर समाधि मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन, अभिषेक और सहस्रार्चन किया गया। इसके बाद महाआरती हुई और भगवान व गुरुदेव को छप्पन भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।


पालकी यात्रा में उमड़ा जनसैलाब


प्रकटोत्सव के तहत श्री शिव भक्ति सत्संग मंडल के तत्वावधान में भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। विभिन्न ग्रामों से होते हुए यात्रा गोटेगांव पहुंची, जहां श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर पालकी का स्वागत किया। इस दौरान विधायक महेंद्र नागेश, सरदार सिंह पटेल, निधान पटेल सहित जनप्रतिनिधियों ने गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण किया।


पूरे आयोजन के दौरान जयघोष, भजन-कीर्तन और सत्संग से वातावरण भक्तिमय बना रहा। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने गुरुदेव की तपोस्थली पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।


गोटेगांव से शरद नेमा की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post