गोटेगांव में बिजली तार चोरी गिरोह का पर्दाफाश, झोतेश्वर पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
गोटेगांव में बिजली लाइन काटकर तार चोरी करने वाले गिरोह का झोतेश्वर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में देवलाल यहके (38), सेवकराम यहके (27), मुकेश यहके (27) और सुखराम यहके (40), सभी निवासी ग्राम बंधा, थाना धूमा, जिला सिवनी शामिल हैं।
आरोपियों की निशानदेही पर खुर्शीपार के जंगल स्थित तालाब से 18 बंडल विद्युत तार, बड़ा लोहे का कटर और प्लास बरामद किए गए। वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल भी जब्त हुई हैं। जब्त माल की कीमत करीब 2 लाख 3 हजार रुपए बताई गई है।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी झोतेश्वर सहायक उप निरीक्षक सुमित तिवारी, सहायक उप निरीक्षक सुरेश धुर्वे, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र, आरक्षक शिवराज और आरक्षक गौरीशंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
19 सितंबर को बिजली कंपनी की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था, जबकि 26 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम भामा से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गोटेगांव से शरद नेमा की रिपोर्ट।
Post a Comment