वार्ड 3 अयोध्या नगरी में सामूहिक रूप से सुनी गई ‘मन की बात’।
राजपुर। नगर के वार्ड क्रमांक 3 अयोध्या नगरी, जिसे पूर्व में भेटला मोहल्ले के नाम से जाना जाता था, में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से देखा और सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद उपाध्यक्ष आकाश वर्मा के निवास स्थान पर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मोहल्ले के लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को शांतिपूर्वक सुना। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष शिखा विजय अग्रवाल, समाजसेवी एवं व्यापारी विजय अग्रवाल, एल्डरमैन परवीन जैन तथा आईटी सेल एवं सोशल मीडिया मंडल प्रभारी अशोक राठौड़ सहित वार्ड के नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और युवाओं सहित मोहल्ले के विभिन्न परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों से संवाद करने की यह पहल लोगों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित के विषयों से जोड़ती है।
मोहल्ले के नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ सुनने का यह आयोजन वार्ड में लोगों के बीच सहभागिता और संवाद का माध्यम बना।
राजपुर से मनोज शर्मा की रिपोर्ट
Post a Comment