Top News

आशाग्राम में श्रावण मास में दिखा धर्म और राष्ट्र प्रेम का अद्भुत संगम

 आशाग्राम में श्रावण मास में दिखा धर्म और राष्ट्र प्रेम का अद्भुत संगम

उपचारित मनोरोगियों ने कावड़ यात्रा के साथ निकाली तिरंगा यात्रा




धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो प्राणियों में सद्भावना हो विश्व का कल्याण हो इस पवित्र भावना में निहित आशा आश्रय गृह आशाग्राम ट्रस्ट के उपचारित मनोरोगियों की भावपूर्ण समावेशी कावड़ यात्रा आज आशाग्राम ट्रस्ट परिसर में धूमधाम से निकली। यह यात्रा धर्म और राष्ट्र प्रेम का अद्भुत संगम दिखाई दी जिसमें एक और उपचारित मनोरोगियों के द्वारा श्रावण मास में मृत्युंजय महादेव का मां नर्मदा के पावन जल से कावड़ यात्रा के माध्यम से अभिषेक कर आराधना की गई,वही आज से प्रारंभ हो रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले की सर्वप्रथम तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया । आशा आश्रय घर से निकली यह समावेशी कावड़ यात्रा कुष्ठ पुनर्वास केंद्र होते हुए गांधी चौक से मृत्युंजय मंदिर आशाग्राम पहुंची जहां पर ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया एवं ट्रस्टी डॉ भूपेंद्र भार्गव,श्री अशोक दोषी एवं श्री के एस मकवाना श्री प्रेमचंद जी चोपड़ा श्री लोकेश पहाड़िया श्री सतीश परिहार के द्वारा मनोरोगियों के साथ भगवान मृत्युंजय का पूजन अर्चन किया । आशाग्राम ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया ने बताया आशा आश्रय गृह वासियों को स्वावलंबन के साथ-साथ समावेशी गतिविधियों से भी जोड़ते हैं जिससे वह समाज के अभिन्न अंग के रूप में अपनी स्वीकार्यता सुनिश्चित कर सके तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें यही हमारा उद्देश्य रहता है।कावड़ यात्रा एवं तिरंगा यात्रा में एक और जहां दिव्यांग बंधु सहभागी बने वही मातृशक्ति ने भी आमजन के साथ बड़ी संख्या में भागीदारी की । आश्रय गृह में कावड़ यात्रा का संयोजन एवं प्रसादी बनाने का कार्य श्रीमती साधना भावसार एवं श्री समाधान पाटिल के द्वारा किया गया।इस दौरान ट्रस्ट के श्री सचिन दुबे श्री मुकेश पाटीदार एमपीईबी श्री रमेश यादव एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। अंजड़ से देवेंद्र यादव

Post a Comment

Previous Post Next Post