Top News

थाना वरला पुलिस द्वारा महाराष्ट्र के दो आर्म्स तस्करो को किया गिरफ्तार। Two arms smugglers from Maharashtra arrested by Varla police station

थाना वरला पुलिस द्वारा महाराष्ट्र के दो आर्म्स तस्करो को किया गिरफ्तार

अपराध कमांक 199/24 दिनांक 12.06.2024


धारा :- 25 (1) ए, आर्म्स एक्ट 2019


*गिरफ्तार आरोपी* - 

1 मछिन्द्र पिता श्रीमंत वारे उम्र 29 निवासी ग्राम धाकनवाडी थाना पाथर्डी जिला अहमदनगर- महाराष्ट्र,


2- अमोल पिता गोरक्ष दामले उम्र 30 निवासी ग्राम येली थाना पाथर्डी जिला अहमदनगर- महाराष्ट्र 


जब्त   :-1-देशी पिस्टल 01 नग कीमत 15000 रूपये


2- देशी कट्टा 12 बोर 02 नग कीमती 10000 रूपये


3- स्विफ्ट डिजायर MH16AJ1256 कीमती 4 लाख


 *घटना का संक्षिप्त विवरण:* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बडवानी श्री पुनीत गेहलोद द्वारा  मासिक समीक्षा मीटिंग में अवैध गतिविधियों अवैध शराब, जुआ, सटटा, आर्म्स, मादक पदार्थ, गौवंश के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर अपराधो की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में थाना वरला अंतर्गत मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया गया। कल दिनांक 12.06.2024 को थाना वरला पर विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक स्विफ्ट डिजायर कार में कुछ व्यक्ति हथियार खरीदने के लिए घेघाव में खड़े है । सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनिल पाटीदार, श्रीमान एसडीओपी महोदय सेधवा श्री कमलसिह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी वरला निरीक्षक माधवसिह ठाकुर द्वारा तत्काल टीम गठित कर दबिश देकर  चौहान ढाबे के पास दुधखेड़ा उमर्टी रोड पर  एक स्विफ्ट डिजायर कार सफेद रंग की आते दिखी जिसे रोका जिसमे दो व्यक्ति बैठे थे जिनको कार से उतारकर नाम पता पूछते अपना नाम 1 मछिन्द्र पिता श्रीमंत वारे उम्र 29 निवासी ग्राम धाकनवाडी थाना पाथर्डी जिला अहमदनगर- महाराष्ट्र, 2- अमोल पिता गोरक्ष दामले उम्र 30 निवासी ग्राम येली थाना पाथर्डी जिला अहमदनगर-महाराष्ट्र


 जिनकी तलाशी लेते आरोपी अमोल के पास 01 देशी पिस्टल और 01 देशी कट्टा 12 बोर तथा मछिंदर  से 01 देशी कट्टा 12 बोर का मिलने पर उक्त हथियार जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। 

             पुलिस द्वारा आरोपियो की पुलिस रिमाण्ड ली जाकर बडी मात्रा में हथियार के तस्करी जैसे संगीन अपराध के कारणों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।


 *विशेष भूमिका* निरीक्षक माधव सिंह ठाकुर, उप निरी विकाश बेनल, उप निरी प्रकाश राय, ASI मनीष सोलंकी, प्र आर गजेंद्र यादव, आर नवीन, आर बलिराम, आर अशोक की विशेष भूमिका रही।

ब्यूरो रिपोर्ट संजय बामनिया





Post a Comment

Previous Post Next Post