*लोकेशन बड़वानी* 

 *कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने महाकाल लोक के कार्यक्रम के पश्चात सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में की आरती 

बड़वानी 11 अक्टूबर 2022/  प्रधानमंत्री जी के द्वारा उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण किया गया।  इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर वासियों के साथ बैठकर लोकार्पण कार्यक्रम को देखा एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के उद्बोधन को सुना। कार्यक्रम के समापन के पश्चात कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला ने सिद्धेश्वर मंदिर में संध्या आरती में भाग लिया। 



महाकाल लोक के लोकार्पण के अवसर पर सिद्धेश्वर मंदिर समिति के सदस्यों ने भगवान सिद्धेश्वर एवं मंदिर में आकर्षक साज-सज्जा की। साथ ही समिति द्वारा कार्यक्रम के पश्चात महाआरती कर, महाप्रसादी का वितरण भी किया गया।

 केबीएस टीवी न्यूज़ मध्य प्रदेश से उप संपादक रघुनाथ सेन की रिपोर्ट