Top News

घर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम, सांप के डसने से थमी सांसें, सिविल अस्पताल लाने पर मृत घोषित होते ही परिवार में पसरा मातम।घर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम, सांप के डसने से थमी सांसें, सिविल अस्पताल लाने पर मृत घोषित होते ही परिवार में पसरा मातम। A 5-year-old innocent child was playing at home, he died due to snake bite, mourning spread in the family as soon as he was declared dead after being brought to the civil hospital.

घर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम, सांप के डसने से थमी सांसें, सिविल अस्पताल लाने पर मृत घोषित होते ही परिवार में पसरा मातम। 



अंजड थाना क्षेत्र के एक घर में खेलते समय एक 5 वर्षीय मासूम को सांप ने डस लिया। सांप के काटने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार से पहले ही मासूम की सांसें थम गईं। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। दरअसल मंगलवार सुबह 10 बजे के आसपास ग्राम हरिबड में निवासरत महिला खेत में मजदुरी करने गई हुई थी और एक बुजुर्ग महिला घर में मौजूद थी इस दौरान 5 वर्षीय बालक ताईराम पिता सतीश को एक सांप ने काट लिया आसपास के लोगों ने बालक को अचेतन अवस्था में देखकर परिवार को सुचना दी और ग्रामीण अंजड सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी

सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने परिक्षण उपरांत बालक को मृत घोषित कर दिया अपने बच्चे कि मौत से मां बदहवास हो गई बताया जा रहा है कि मृतक बालक के पिता की कुछ दिनों पहले मौत हो गई थी और अब बच्चे के चले जाने से मां पर एक और दुख का पहाड़ टुट पड़ा है। वहीं बालक को काटने वाले सांप को परिजन अंजड लेकर पहुंचे हैं। अंजड़ से देवेंद्र यादव

Post a Comment

Previous Post Next Post