Top News

बड़वानी: मां वैष्णोदेवी मंदिर में धूमधाम से मनेगा नवरात्रि पर्व 23 अक्टूबर को होगा 31वां विशाल प्रसादी भंडारा, 50 से 60 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद, पावागढ़ माता की थीम पर सजेगा भव्य पांडाल। Barwani: Navratri festival will be celebrated with great pomp in Maa Vaishnodevi temple, 31st huge Prasadi Bhandara will be held on 23rd October, 50 to 60 thousand devotees are expected to gather, a grand pandal will be decorated on the theme of Pavagadh Mata.

बड़वानी: मां वैष्णोदेवी मंदिर में धूमधाम से मनेगा नवरात्रि पर्व 23 अक्टूबर को होगा 31वां विशाल प्रसादी भंडारा, 50 से 60 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद, पावागढ़ माता की थीम पर सजेगा भव्य पांडाल। 



बड़वानी। शक्ति आराधना के महापर्व नवरात्रि को लेकर बड़वानी शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। धोबड़िया हिल्स स्थित प्रसिद्ध मां वैष्णोदेवी मंदिर में इस वर्ष भी नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।


मंदिर में लगातार *31वें वर्ष विशाल प्रसादी भंडारा 23 अक्टूबर* को आयोजित होगा। समिति के अनुसार इस दिन 50 से 60 हजार श्रद्धालु माताजी की प्रसादी ग्रहण करेंगे।



*युवाओं को मिली कमान, समिति का गठन*


बुधवार रात हुई मां वैष्णोदेवी मंदिर भंडारा समिति की बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की गई और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बार आयोजन में युवाओं को विशेष जिम्मेदारी दी गई है।


- *अध्यक्ष:* अजय वसुरे

- *उपाध्यक्ष:* अंकित बघेल, राम अग्रवाल

- *सचिव:* रितिक राठौर, अतुल जमरे

- *सह सचिव:* मयूर उपासनी, मोहित पाटीदार

- *कोषाध्यक्ष:* अशोक शर्मा दादा

- *मीडिया प्रभारी:* पत्रकार आदित्य शर्मा, पत्रकार अनुभव अवस्थी

- *प्रचार मंत्री:* अभीउदय शर्मा, प्रिंस लोनारे


बैठक का संचालन हेमंत अग्रवाल एवं महेश जोशी ने किया, आभार आनंद हल्दीवाल ने माना।


*1996 से चली आ रही है परंपरा*


समिति के अनिल जोशी एवं आनंद हल्दीवाल ने बताया कि मंदिर में भंडारे की यह परंपरा *1996 से* चली आ रही है। नवरात्रि के नौ दिन सुबह-शाम विशेष आरती होगी, जिसमें अलग-अलग यजमानों द्वारा आरती एवं प्रसादी की जिम्मेदारी ली गई है।


*श्रद्धालुओं ने बढ़ाया सहयोग का हाथ*


बैठक में श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से शुद्ध घी, तेल, बेसन, सब्जियां और अन्य सामग्री देने की घोषणा की। समिति ने निर्णय लिया है कि भंडारे में एकत्र राशि का *10 प्रतिशत सनातन धर्म के कार्यों में* लगाया जाएगा। शहर के *बड़वानी धरोहर* सहित सभी सामाजिक संगठन भी व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे।


इस वर्ष पांडाल को *पावागढ़ माता की थीम* पर भव्य रूप से सजाया जाएगा।

मां कालिका माता मंदिर का विशाल भंडारा 24 अक्टूबर को*


बड़वानी। पाला बाजार स्थित मां कालिका माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर *28वें वर्ष का विशाल भंडारा 24 अक्टूबर* को होगा। मंदिर समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से तन-मन-धन से सहयोग कर धर्मलाभ लेने की अपील की है।


बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post