शादी के नाम पर ₹2.25 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का पर्दाफाश, महिला सहित 2 गिरफ्तार - मशरूका ₹1.32 लाख जब्त।
बड़वानी। शादी-ब्याह का प्रलोभन देकर ठगी करने वाले गिरोहों के विरुद्ध बड़वानी पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, एडि. एसपी श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में चौकी बालसमुद, थाना नागलवाड़ी पुलिस ने 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह के 2 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
*घटना का विवरण -*
फरियादी को शादी का झांसा देकर ₹2,25,000 नकद व चांदी के आभूषण की धोखाधड़ी के संबंध में थाना नागलवाड़ी में अपराध क्र. 229/2026 धारा 316(5), 318(4), 61(2), 3(5) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी -*
1. तरवर उर्फ तरुण पिता प्रकाश सांवले, उम्र 32 वर्ष, निवासी खेड़ी खुर्द, थाना जैतापुर, जिला खरगोन
2. सपना पति तरवर सांवले, उम्र 36 वर्ष, निवासी उपरोक्त
*जब्त मशरूका (कुल ₹1,32,000) -*
- नकद ₹27,000
- चांदी की पायजेब - कीमत ₹5,000
- स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल - कीमत ₹1,00,000
दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया है।
बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट



Post a Comment