Top News

6 पटवारियों की सेवाएं समाप्त, 6 निलंबित; 102 को कारण बताओ नोटिस जारी,राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, बड़वानी में 114 पटवारियों पर कार्रवाई। Services of 6 Patwaris terminated, 6 suspended; show cause notices issued to 102, administration strict on negligence in revenue work, action taken against 114 Patwaris in Barwani.

6 पटवारियों की सेवाएं समाप्त, 6 निलंबित; 102 को कारण बताओ नोटिस जारी,राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, बड़वानी में 114 पटवारियों पर कार्रवाई। 




बड़वानी। जिले में राजस्व संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। स्वामित्व अधिकार अभियान के कार्यों की प्रगति और मैदानी स्तर पर बरती गई उदासीनता को गंभीरता से लेते हुए कुल 114 पटवारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

प्रशासन की इस कार्रवाई के तहत छह पटवारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं, जबकि छह को निलंबित किया गया है। इसके अलावा 102 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

छह पटवारियों की सेवाएं समाप्त

अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई में प्रतिमा जमरे, अजय मुजालदे, राहुल सोलंकी, शुभम गोरे, महेश सोनी और विशाल गंगवाल की सेवाएं समाप्त की गई हैं।

छह पटवारी निलंबित

कार्रवाई के दूसरे चरण में मांगीलाल नरगावे, ललित बोरसे, अजीत अलावे, महेंद्र यादव, करण कनेश और धरम सोलंकी को निलंबित किया गया है। वहीं, 102 अन्य पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

समय-सीमा में काम करने के निर्देश

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों में लापरवाही और आम नागरिकों के कामकाज में अनावश्यक देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैदानी अमले को पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर आगे भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई एक नजर में

- 6 पटवारियों की सेवाएं समाप्त।
- 6 पटवारी निलंबित।
- 102 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस।
- राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन का सख्त रुख।

बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post