Top News

ISO 9001 प्रमाणित थाना सिलावद में पुलिस-जनसहयोग को सम्मान, एसपी श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने किया निरीक्षण। Police-public cooperation honored at ISO 9001 certified Silawad police station, SP Shri Padmavilochan Shukla inspected

ISO 9001 प्रमाणित थाना सिलावद में पुलिस-जनसहयोग को सम्मान, एसपी श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने किया निरीक्षण। 





🔷 *जनसहयोग के लिए 30 जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम पटेलों को प्रशस्ति-पत्र व शॉल-श्रीफल देकर किया सम्मानित*


🔷 *पुलिस चौपाल के माध्यम से सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए आवश्यक निराकरण के निर्देश एवं थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों के साथ किया वृक्षारोपण*

बड़वानी

थाना सिलावद को ISO 9001 प्रमाण-पत्र प्राप्त होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, अभिलेखों, पुलिसिंग व्यवस्था एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए बेहतर पुलिसिंग एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


इस अवसर पर पुलिस चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों एवं आमजन से संवाद किया गया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग के माध्यम से क्षेत्र में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बात कही।


थाना सिलावद को ISO प्रमाणित कराने में महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम पटेलों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कुल 30 व्यक्तियों को प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने कहा कि पुलिस एवं जनता के आपसी सहयोग से बेहतर एवं प्रभावी पुलिसिंग को और मजबूत किया जा सकता है। इसके साथ ही थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों, ग्राम पटेलों एवं पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया तथा पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया।


पुलिस अधीक्षक ने थाना सिलावद के ISO प्रमाणन पर उप निरीक्षक श्री रामकृष्ण लौवंशी एवं समस्त पुलिस स्टाफ को बधाई देते हुए इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया, रक्षित निरीक्षक श्री गजेन्द्रसिंह निंगवाल, रक्षित निरीक्षक सुश्री उषा सिसोदिया, थाना प्रभारी सिलावद श्री आर के लवंशी, जिला अध्यक्ष श्री अजय यादव, मंडल अध्यक्ष सिलावद श्री अजय यादव, जनपद पंचायत पाटी अध्यक्ष श्री थानसिंह सस्ते, ग्राम पटेल, जनप्रतिनिधि एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post