Top News

चकेरी गांव में हुआ बड़ा हादसा अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार पलटी तीन युवकों को आई चोटें रैफर। The big accident in Chakri village was unchecked by a high speed car, three youths were injured.

 चकेरी गांव में हुआ बड़ा हादसा अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार पलटी तीन युवकों को आई चोटें रैफर





अंजड थाना क्षेत्र के चकेरी गांव में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार तीन युवाओं को चोटें आई हैं। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दरअसल बुधवार रात 11 बजे के आसपास चकेरी में यह सड़क हादसा हुआ। यहां एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और टक्कर के बाद पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि कार में सवार तीन युवाओं को हादसे में चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर घायलों की पहचान आदित्यराज व संदीप निवासी अंजड और पियुष निवासी सनगांव के रूप में हुई है, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। अंजड़ से देवेंद्र यादव

Post a Comment

Previous Post Next Post