सेंधवा - गणेश उत्सव को लेकर पुलिस की बैठक।
सेंधवा। एसपी बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में थाना सेंधवा शहर में गणेश उत्सव समितियों की बैठक हुई। एसडीओपी श्री अजय वाघमारे, तहसीलदार सुश्री रानू माल, टीआई श्री दिनेश सिंह कुशवाह, टीआई ग्रामीण श्री ओमप्रकाश चोंगडे, सीएमओ श्री मधु चौधरी सहित आयोजक मौजूद रहे।
बैठक में पांडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन व विद्युत सुरक्षा, प्रवेश-निकास के अलग मार्ग, झांकियां धार्मिक मर्यादा व तय समय-मार्ग में निकालने, लटकते बिजली तार दुरुस्त करने व साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था के निर्देश दिए गए। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
Post a Comment