जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन,पानसेमल के दो शिक्षकों का कलेक्टर ने किया सम्मान।
पानसेमल। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पानसेमल, जिला बड़वानी के दो शिक्षकों को जनगणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़वानी कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के व्याख्याता सुदाम पवार ने जनगणना कार्य में पर्यवेक्षक की भूमिका निभाते हुए उत्कृष्ट कार्य किया, जबकि अर्चना जाधव ने प्रगणक के रूप में अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया। दोनों शिक्षकों को निर्धारित समयावधि से पूर्व कार्य पूर्ण करने तथा समयबद्धता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने के लिए सम्मानित किया गया।
संस्था के वरिष्ठ शिक्षक संजय कुमार शिरोडे ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों शिक्षकों ने अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके समर्पण और कार्यकुशलता से विद्यालय का गौरव बढ़ा है।
इस उपलब्धि पर संस्था प्रभारी सरिता धार्वे, संजय शिरोडे, सुधीर पाटिल, मनीषा आर्य, अंजली ब्राह्मणे, रामजी जाधव सहित समस्त शिक्षक साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों शिक्षकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
पानसेमल से राहुल उपासनी की रिपोर्ट

Post a Comment