जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता में विद्यालय से चार विद्यार्थियों का चयन हुआ था। इनमें कक्षा 11वीं के ध्रुव चौहान और ईश्वर्या दहिमा तथा कक्षा 8वीं की खुशी दहिमा और विशाखा करमावत शामिल थीं। सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट रणनीति, एकाग्रता, धैर्य और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में विशाखा करमावत ने द्वितीय स्थान और ईश्वर्या दहिमा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। दोनों छात्राओं का संभाग स्तर के लिए चयन भी हुआ है।
ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय की छात्राओं की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, प्रतिभा और विद्यालय में दिए जा रहे गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का प्रमाण है। सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती लता राफेल, प्रशासक श्री जॉनसन सर, खेल प्रशिक्षक श्री सादिक सर एवं सुश्री किरण मैडम ने सभी खिलाड़ियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायी है और टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।
मंदसौर से अमन सिंह चौहान की रिपोर्ट


Post a Comment