ईगल क्लॉ: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार, 1.5 लाख का माल जब्त। Eagle Claw: Major police action, smugglers arrested with 5 kg of ganja, goods worth 1.5 lakhs seized
ईगल क्लॉ: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार, 1.5 लाख का माल जब्त।
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे “OPERATION EAGLE CLOW” के तहत नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है थाना गाडरवारा पुलिस ने 05 किलोग्राम गांजा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं नगदी सहित कुल करीब 1.5 लाख रुपये का सामान जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 08 फरवरी 2026 की सुबह थाना गाडरवारा पुलिस टीम द्वारा बायपास रोड जमाड़ा वेयरहाउस के पास संदेह के आधार पर एक मोटरसाइकिल सवार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से लगभग 75 हजार रुपये मूल्य का 05 किलो गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी मुकुल शर्मा पिता छोटेलाल शर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम करैया, थाना देवरी, जिला रायसेन। जप्त सामग्री:05 किलो गांजा, एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP38 MK 5464, रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन एवं नगदी — कुल कीमत करीब 1.5 लाख रुपये आरोपी से पूछताछ में गांजा उसके साथी द्वारा उपलब्ध कराना बताया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8, 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी मुकुल शर्मा को न्यायालय में पेश किया गया है इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी गाडरवारा एल.एस. डागुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, बालकृष्ण रघुवंशी, सुजीत बागरी, शिवम पटैल, दीपक राजपूत, अखिलेश पटैल एवं करन सिंह की विशेष भूमिका रही।
0 Comments