नवागत एसडीओपी रोहित अलावा ने संभाला मोर्चा, पदभार ग्रहण करते ही किया पाटी थाने का औचक निरीक्षण।
बड़वानी। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बड़वानी के रूप में पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नवागत एसडीओपी श्री रोहित अलावा ने एक्शन मोड में आते हुए थाना पाटी का विस्तृत एवं औचक निरीक्षण किया। उनकी सक्रिय कार्यशैली से थाना स्टाफ में सजगता देखी गई।
निरीक्षण के दौरान एसडीओपी ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की।
*निरीक्षण के मुख्य बिंदु*
*1. रिकॉर्ड एवं रजिस्टरों की समीक्षा -* अपराध रजिस्टर सहित महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की। लंबित गंभीर अपराधों की समीक्षा कर विवेचकों को साक्ष्य-आधारित, त्वरित एवं निष्पक्ष जांच समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
*2. मर्ग एवं गुमशुदगी -* मर्ग जांच की स्थिति की समीक्षा की और गुमशुदा व्यक्तियों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों की शीघ्र पतारसी व दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
*3. हवालात सुरक्षा एवं मानवाधिकार -* बंदी गृह, सीसीटीवी कैमरों, प्रकाश व्यवस्था तथा बंदियों के भोजन-पानी के इंतजामों का निरीक्षण किया। एसडीओपी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मानवाधिकारों का पूर्ण पालन अनिवार्य होगा।
*4. शस्त्रागार का सत्यापन -* शस्त्रागार में उपलब्ध बलवा-रोधी उपकरणों, शासकीय असलहे एवं कारतूसों का भौतिक सत्यापन किया और आकस्मिक स्थिति में तैयार रहने के निर्देश दिए।
*5. थाना परिसर -* संपूर्ण थाना परिसर, भवनों के रख-रखाव, मालखाने तथा जब्त वाहनों के निष्पादन का जायजा लेकर परिसर को स्वच्छ और जनता के लिए मित्रवत बनाने के निर्देश दिए।
*नवागत एसडीओपी के प्रमुख निर्देश*
- थाने आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या संवेदनशीलता से सुनी जाए और शालीन व्यवहार के साथ त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जाए।
- अवैध शराब, जुआ-सट्टा, अवैध परिवहन और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।
- क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण निर्मित करने हेतु संवेदनशील क्षेत्रों व बाजारों में पैदल गश्त, रात्रि गश्त एवं विजिबल पुलिसिंग को प्रभावी बनाया जाए।
बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट





Post a Comment