थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संतरे, मिर्ची और तुवर की आड़ में चल रही गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश।
वरला/बड़वानी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के विशेष अभियान, आईजी ग्रामीण जोन इंदौर व डीआईजी निमाड़ रेंज खरगोन *शिमाला प्रसाद* के दिशा-निर्देश में पुलिस अधीक्षक *श्री पद्मविलोचन शुक्ल* के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक *श्री धीरज बब्बर* व एसडीओपी सेंधवा *श्री अजय वाघमारे* के मार्गदर्शन में थाना वरला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
दिनांक 11 अक्टूबर को मुखबिर सूचना पर ग्राम *धावड़ा* के परमार फलिया स्थित खेत में दबिश दी गई, जहाँ संतरे, मिर्ची व तुवर की फसल के बीच *70 गांजे के पौधे (7 किलो 900 ग्राम)* लहलहाते मिले।
मौका वन भूमि होने से धवली रेंज के रेंजर व वन विभाग की टीम को बुलाया गया, जो टोपोग्राफी के आधार पर संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर रही है।
*जब्ती:* 70 पौधे कीमत लगभग *₹40,000*, थाना वरला में *एनडीपीएस एक्ट धारा 8/20* के तहत प्रकरण दर्ज।
*सराहनीय भूमिका:* निरीक्षक *नारायण रावल* थाना प्रभारी वरला, उनि *छन्नुलाल चौहान*, उनि *महेन्द्रसिंह चौहान*, सउनि *गुजरा बारिया*, प्रआर *अनिल*, आरक्षक *राजवीर, अरविंद, सैतान व निकलेश* सहित सेंधवा अनुभाग टीम।
बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट



Post a Comment