पत्रकारिता के सम्मान, एकता और कल्याण का ऐतिहासिक महाकुंभ,भारतीय पत्रकार संघ ‘एआईजे’ के तत्वावधान में 1000 से अधिक पत्रकारों की गरिमामय सहभागिता,राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान एवं कल्याण महोत्सव 2026 बना मील का पत्थर। Historic Mahakumbh of respect, unity and welfare of journalism, dignified participation of more than 1000 journalists under the aegis of Bharatiya Journalist Association ‘AIJ’, Rashtriya Journalist Samman and Kalyan Mahotsav 2026 became a milestone

 पत्रकारिता के सम्मान, एकता और कल्याण का ऐतिहासिक महाकुंभ,भारतीय पत्रकार संघ ‘एआईजे’ के तत्वावधान में 1000 से अधिक पत्रकारों की गरिमामय सहभागिता,राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान एवं कल्याण महोत्सव 2026 बना मील का पत्थर


खरगोन पत्रकारिता के सम्मान, जनहित के मूल्यों और संगठित एकता के विराट संकल्प के साथ भारतीय पत्रकार संघ ‘एआईजे’ के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान एवं कल्याण महोत्सव–2026 ने न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के पत्रकार जगत में एक नई चेतना, नया आत्मविश्वास और नया इतिहास रच दिया।



अभ्युदय यूनिवर्सिटी कैंपस, खरगोन में संपन्न इस भव्य आयोजन में देशभर से 1000 से अधिक पत्रकारों की ऐतिहासिक उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि जब पत्रकार संगठित होते हैं, तो वह केवल समाचार नहीं रचते, बल्कि इतिहास का निर्माण करते हैं।


यह आयोजन पत्रकारिता को केवल एक पेशा नहीं, बल्कि लोकतंत्र का प्रहरी, राष्ट्र निर्माण का आधार और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त माध्यम मानने वाली विचारधारा का जीवंत प्रमाण बना।


दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ शुभारंभ


कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर पत्रकारिता को ज्ञान, विवेक और सत्य के मार्ग पर अग्रसर रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

इस पावन क्षण ने पूरे सभागार को आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक भाव से भर दिया।



स्वागत उद्बोधन : एआईजे का 12 वर्षों का स्वर्णिम सफर


अतिथियों के स्वागत के पश्चात भारतीय पत्रकार संघ ‘एआईजे’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

उन्होंने बताया कि

"भारतीय पत्रकार संघ ‘एआईजे’ पिछले 12 वर्षों से निरंतर पत्रकार हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।"


यह आयोजन एआईजे का 555वां वृहद आयोजन है, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है।


संगठन देश के 575 से अधिक जिलों में सक्रिय रूप से पत्रकारों के हित में कार्य कर रहा है।


पत्रकारों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण हेतु 27 से अधिक उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थानों एवं अस्पतालों के साथ एमओयू किए जा चुके हैं।


उन्होंने कहा कि “आज एक साधारण से व्हाट्सएप आमंत्रण पर 1000 से अधिक पत्रकार साथियों की उपस्थिति यह सिद्ध करती है कि एआईजे पर पत्रकार समाज का अटूट विश्वास है। यह विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।”


प्रमुख वक्ता : एआईजे के संघर्ष और सफलता की सुनहरी यात्रा


कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता, लोकप्रिय खोजी पत्रकार श्री पुष्पेंद्र वैद्य ने एआईजे के संघर्षपूर्ण, प्रेरणादायक और गौरवशाली सफर पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि

"एआईजे ने उस समय पत्रकारों के लिए आवाज़ उठाई, जब वे असंगठित, असुरक्षित और उपेक्षित थे।"


आज एआईजे पत्रकारों के लिए सम्मान, सुरक्षा और सेवा का सबसे बड़ा राष्ट्रीय मंच बन चुका है।


उन्होंने पत्रकारों से आह्वान किया कि “संगठित पत्रकारिता ही भविष्य की मजबूत पत्रकारिता है। एआईजे इस दिशा में एक सशक्त स्तंभ बनकर खड़ा है।”


कार्यक्रम संरक्षक का उद्बोधन : एआईजे को बताया देश का सबसे बड़ा हितैषी संगठन


कार्यक्रम संरक्षक, श्री क्रांति चतुर्वेदी, समूह संपादक, नवभारत ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन में एआईजे की खुले मंच से सराहना की।

उन्होंने कहा


एआईजे आज देश का सबसे बड़ा पत्रकार हितैषी संगठन बन चुका है।


यह संगठन केवल बातें नहीं करता, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करता है।


उन्होंने एआईजे के संस्थापक अध्यक्ष श्री विक्रम सेन की कड़ी मेहनत, दूरदृष्टि और टीम भावना की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि “विश्वास की नींव पर खड़ा संगठन ही लंबे समय तक टिकता है और एआईजे इसका श्रेष्ठ उदाहरण है।”


जनप्रतिनिधियों की सहभागिता : पत्रकारों के प्रति प्रतिबद्धता का संकल्प


गौरव अतिथि श्री हीरालाल अलावा, विधायक एवं जयस संरक्षक ने एआईजे के आयोजन में उपस्थित होना अपना सौभाग्य बताया।

उन्होंने कहा कि “पत्रकार लोकतंत्र की आत्मा हैं और उनके हितों के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा।”


विशिष्ट अतिथि श्री केदार डावर, विधायक ने कहा कि।"उन्होंने अपने 40 साल के सार्वजनिक जीवन में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पत्रकारों को एक मंच पर देखा है।"


यह दृश्य सुखद आश्चर्य और प्रेरणा से भर देने वाला है।


उद्घाटन कर्ता अतिथि श्री बालकृष्ण पाटीदार, विधायक खरगोन ने कहा कि “350 से अधिक वाहनों में पत्रकारों का यह ऐतिहासिक जमावड़ा खरगोन के इतिहास में अविस्मरणीय है।”


वरिष्ठ पत्रकारों की अनुभूति और मार्गदर्शन


वरिष्ठ संपादक श्री हेमंत पाल ने पत्रकारिता के सुव्यवस्थित विकास में एआईजे की भूमिका की जमकर प्रशंसा की।

वरिष्ठ पत्रकार श्री तेजकुमार सेन ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में पत्रकारों से लेखन के साथ-साथ संगठित एकता की आवश्यकता पर बल दिया।


मुख्य अतिथि का वक्तव्य : कठिन परिस्थितियों में पत्रकारिता की प्रशंसा


मुख्य अतिथि एवं डिजियाना न्यूज चैनल के एडिटर-इन-चीफ श्री प्रतीक श्रीवास्तव जी ने पत्रकारों की कठिन परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि "आज पत्रकार अनेक बंदिशों, दबावों और चुनौतियों के बीच काम कर रहे हैं।

इसके बावजूद पत्रकारों का राष्ट्रीय प्रेम और कर्तव्य बोध प्रशंसनीय है।"


उन्होंने एआईजे के निरंतर प्रयासों को “दमदार, जानदार और सार्थक” बताते हुए मुक्तकंठ से प्रशंसा की।


आध्यात्मिक सान्निध्य : पत्रकारिता को राष्ट्रभक्ति का स्वरूप


कार्यक्रम के पावन सान्निध्य दाता त्रिकालदर्शी श्री रामलला सरकार, अयोध्या ने विशाल संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने कहा “पत्रकार अपने समय का दान राष्ट्र के लिए करते हैं। यह कार्य राष्ट्रभक्ति का सर्वोच्च स्वरूप है।”


उन्होंने एआईजे के आयोजन को पत्रकार जगत की ऐतिहासिक विजय बताया।


घोषणाओं की सौगात : पत्रकारों के लिए कल्याणकारी पहल


इस अवसर पर

अभ्युदय यूनिवर्सिटी, खरगोन

संकुश हॉस्पिटल रतलाम, रक्षा हॉस्पिटल खरगोन, एसएमएस हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ मृदंग भावसार, अहमदाबाद, पारुल यूनिवर्सिटी गोवा,

मिलेनियम इन्फ्रा इंदौर सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा पत्रकार हित में उल्लेखनीय घोषणाएं की गईं। वरिष्ठ एंकर पारुल केशवानी ने अपने उद्बोधन में इस आयोजन को जीवन का सबसे सार्थक आयोजन की उपमा दी।


इन घोषणाओं में चिकित्सा सुविधा, शिक्षा, सहयोग एवं अन्य कल्याणकारी योजनाएं शामिल रहीं।


सम्मान समारोह : पत्रकारों और विशिष्ट अतिथियों का भव्य अभिनंदन


कार्यक्रम में 1000 से अधिक पत्रकारों को बैज, माला, पुष्पवर्षा, सम्मान ट्रॉफी एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


साधना न्यूज चैनल की ओर से एक्सीलेंस अवॉर्ड प्रदान किए गए।


अभ्युदय यूनिवर्सिटी के होनहार विद्यार्थियों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में अभ्युदय यूनिवर्सिटी के कुलपति विक्रम सिंह परमार और डायरेक्टर स्वप्निल जी कोठारी का विशेष सहयोग रहा।

मंचासीन विशिष्ट अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का भी गरिमामय सम्मान किया गया।


आभार प्रदर्शन और सफल आयोजन


कार्यक्रम के समापन अवसर पर एआईजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीजुद्दीन शेख ने सभी पत्रकार साथियों, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि “आप सभी का सहयोग ही एआईजे की सबसे बड़ी ताकत है।”


प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री सहित राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज शेख़,

युवा विंग के नेशनल चेयरमैन संदीप जैन, युवा राष्ट्रीय सचिव रंजीत ठाकुर, राष्ट्रीय महासचिव मनोहर मंडलोई, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एम एस शेख, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष किरण कुमार गोगोई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव एवं राजेंद्र अग्रवाल, प्रदेश संयोजक राकेश साहू सहित सभी प्रदेश जिला पदाधिकारियों एवं ब्लॉक स्तर के साथियों के विशेष सहयोग से यह आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर लाइव प्रसारण हेतु डिजीयाना न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ सुरेश पटेल और श्याम कुशवाह प्रदेश उपाध्यक्ष एआईजे का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजन आमिर शेख़ ने किया । 

सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, जिला एवं ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं के सामूहिक सहयोग से यह आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।

लाइव प्रसारण में डिजियाना न्यूज चैनल की टीम का विशेष योगदान रहा।


एआईजे राष्ट्रीय संगठन सचिव भूपेन्द्र जादौन ने बताया कि राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान एवं कल्याण महोत्सव 2026 केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पत्रकारिता की एकता, सम्मान और कल्याण का राष्ट्रीय आंदोलन बनकर उभरा।

भारतीय पत्रकार संघ ‘एआईजे’ ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि जब नीयत साफ हो, उद्देश्य स्पष्ट हो और संगठन मजबूत हो तो परिवर्तन निश्चित होता है।

ब्यूरो रिपोर्ट खरगोन


Post a Comment

0 Comments