Top News

चौकी भागसुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: बुदरा हत्याकांड का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार। Quick action by Police Outpost Bhagsur: Accused of Budra murder case arrested within few hours.

 चौकी भागसुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: बुदरा हत्याकांड का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार। 




राजपुर। चौकी भागसुर, थाना राजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुदरा हत्याकांड के आरोपी को घटना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।


*घटना का विवरण*

दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को चौकी भागसुर अंतर्गत ग्राम बुदरा के पटेल फलिया में सनसनीखेज वारदात हुई। मक्का की फसल के साझे के हिस्से को लेकर हुए विवाद में आरोपी पेमा उर्फ प्रेमसिंह पिता दुरसिंह वास्कले (उम्र 60 वर्ष, निवासी बुदरा) ने आपसी रंजिश में अजय पिता पप्पु वास्कले (उम्र 24 वर्ष, निवासी बुदरा) के पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।


प्रकरण में थाना राजपुर में *अपराध क्रमांक 578/26, धारा 296(b), 109(1), 103(1) BNS* के तहत मामला दर्ज किया गया।


*पुलिस का त्वरित एक्शन*

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी राजपुर श्री बी.एल. अटोदे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी राजपुर श्री माधवसिंह ठाकुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।


टीम ने सतत पतारसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पेशेवर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पेमा उर्फ प्रेमसिंह को चंद घंटों में दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


*सराहनीय भूमिका:*

निरीक्षक माधवसिंह ठाकुर (थाना प्रभारी राजपुर), उप निरीक्षक आशिक खान (चौकी प्रभारी भागसुर), प्रधान आरक्षक राकेश अण्डेलकर, प्रधान आरक्षक कमल ब्राहम्णे, आरक्षक दीपक जमरा।


बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post