Top News

आज दिनांक 14 /05/2023 को अखिल भारतीय आदिवासी पावरा बारेला मंडल द्वारा नियोजित खेड़ कोचरा आश्रम शाला में. Today on 14/05/2023 in Khed Kochra Ashram School planned by All India Tribal Pavra Barela Mandal.

 पटेल सम्मेलन 

आज दिनांक 14 /05/2023 को अखिल भारतीय आदिवासी पावरा बारेला मंडल द्वारा नियोजित खेड़ कोचरा आश्रम शाला में 



 शहादा: मध्यप्रदेश,महाराvष्ट्र राज्य के आदिवासी बहुल जिलों से पधारे पटेलों का क्षेत्रीय  सम्मेलन आयोजित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संचालक श्याम वास्कले ने बताया की 

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता 12 गाँव पटेल सिलदार डूडवे ओर प्रस्तावना राष्ट्रीय अध्यक्ष नामदेव पटले साहब द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन छोटु खर्डे सर द्वारा किया गया।

 इस सम्मेलन में दोनों राज्यसे गांव के पटेल और प्रतिनिधि,गावके सरपंच व वरिष्ठ समाज के डायला वारती ओर पुजारा उपस्थित रहे। साथ ही अधिकारी कर्मचारी व समाजसेवी उपस्थित रहे 

 इसमें खेतिया के ग्राम, पानसेमल के ग्राम,शिरपुर, शहादा,तलोदा , धड़गाव आदि सम्मिलित क्षेत्र उपस्थित रहे।जिसमें प्रमुख विषय दहेज को लेकर सर्वानुमति बनाना है।

 बैठक में दहेज को लेकर मोंटा खेडकर, गौतम खर्डे, सत्तार दादा, सायसिंह भंडारी सर, उज्जैन दादागोपाल भंडारी धड़गाव, ने अपनी बात रखी।सभी तहसीलों के ग्रामों के पटेलो ने समरूपता दिखाई ओर आगामी अंतरराज्जीय पटेल सम्मेलन को लेकर माह अक्टूबर को तय किया गया।

 आज की इस बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई-

(1) आगामी बैठक तक पूर्वमे  देजा की तय राशी 11025 /- ही जारी रहेगी

(2) शादी जैसे समारोह में फूहड़ता ना हो, शादी आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार ही हो।

(3) सामूहिक विवाह पर सारगर्भित चर्चा।

आगामी अक्टूबर माह में राष्ट्रीय मण्डल द्वारा इन सभी बिंदुओं पर सामूहिक ठहराव प्रस्ताव   लिया जाएगा।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य उमेश भोसले,मांगीलाल चौहान सरपंच, जयसिंग पटेल पिपरानी, सुनील बर्डे बंधारा बुजुर्ग, राजेश पटेल श्रीखेड़, डॉ. जीतेन्द्र तारासिंह भंडारी शहाणा, दाजला नारायण पटेल भातकी, गजला शेरसिंह मलगाव, नवल चौहान पटेल जाम, सिंगल कारबारी पटेल आमजीरी, वीरसिंह भोसले सरपंच बांडरियाबड़, कन्हैयालाल डावर राखीबुजुर्ग, नरेश पटेल, बंधारा खुर्द, कुबनी कैलाश भंडारी पटेल, संभारम पटेल लक्कड़कोट, देवसिंह मोते मानमोड़े, रोहिदास बुला खरगोन, प्रताप गुलाब वड़गाव, रोहिदास पवार भुवाली, नेवरसिंह सिंगोरिया खड़िखाम, सत्तरसिंह सरपंच मालकतर, सांयसिंह भंडारी पानसेमल, गोपाल भंडारी धड़गाव, श्याम वास्कले खेतिया, सुरेश मोरे शहादा, पदम वास्कले पटेल भगड़्या फल्या भातकी, जाधव हीरालाल पुजारा नवानगर, योगेश विठोबा खेडदिगर, शेरसिंह खेडकर पटेल मनकुई व अन्य पंचायतो के फल्याओ के पटेल, व वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

आभार कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा किया गया।

केबीएस टीवी न्यूज़ शहादा से कृष्णा चौधरी की रिपोर्ट 







Post a Comment

Previous Post Next Post