Top News

सर्व ब्राह्मण समाज ने सौपा ज्ञापन Sarv Brahmin Samaj submitted memorandum

 सर्व ब्राह्मण समाज ने  सौपा ज्ञापन

बड़वानी  सर्व ब्राह्मण समाज के समाज जन बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा ।

सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्य दीपेश पांडे ने बताया की शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कई जनकल्याणकारी योजनाएं जनहित में चलाई है और सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य समाज के विभिन्न वर्गों को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इनमें आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण वर्ग की अनदेखी की जा रही है। लाडली बहना, एसटी एससी और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भी शासन द्वारा कई प्रकार की सहायता दी जा रही है जो सराहनीय है किंतु इन सभी योजनाओं में गरीब ब्राह्मण विद्यार्थी लगातार वंचित हो रहे हैं। अपनी उपेक्षा और आर्थिक कमजोरी के कारण बच्चे अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखने में असमर्थ हो रहे हैं । उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नारे सबका साथ सबका विकास गरीब ब्राह्मणों की उपेक्षा के कारण पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है। सर्व ब्राह्मण युवा परिषद आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए ब्राह्मण समाज के ही समक्ष लोगों से धनराशि एकत्रित कर सहयोग कर रही है लेकिन यह मदद ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता से समान रूप से प्रेम करते हैं लेकिन कहीं ना कहीं दृष्टि आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण विद्यार्थियों पर नहीं पड़ रही है।सर्व ब्राह्मण समाज ने ज्ञापन के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण विद्यार्थियों को एसटीएससी पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के समान छात्रवृत्ति प्रदान करने का आग्रह किया है। यदि इस मांग को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो सर्व ब्राह्मण समाज संपूर्ण मध्यप्रदेश में उग्र आंदोलन करेगा



ये रहे उपस्थित

ज्ञापन देते वक्त सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित डॉ सुभाष चंद्र रावत,पंडित अनिल जोशी,पंडित ओम शर्मा,पंडित राम सागर मिश्रा ,पंडित सतीश शर्मा,पंडित प्रज्ञेश पुरोहित पंडित चंदन शर्मा,पंडित आशीष जोशी ,पंडित प्रेम प्रकाश पांडे,पंडित सुनील घोड़े,पंडित आर के शर्मा,पंडित शुभम जोशीपंडित उमेश शर्मा,पंडित सचिन शर्मा,पंडित आदित्य शर्मा सहित समस्त समाज सदस्य मौजूद रहे



केबीएस टीवी न्यूज़ बड़वानी से जिला ब्यूरो ओमप्रप्रकाश गोले की रिपोर्ट 


Post a Comment

Previous Post Next Post