सेंधवा ग्रामीण द्वारा 01 चोरी गई बकरी सहित आरोपी को किया गिरफ्तार 


दिनांक 14.04.2023


अप.क्र.- 279/2023 धारा 379 भादवि, 


नाम गिरफ्तार आरोपी- दशरथ पिता पतलिया डावर जाति भीलाला निवासी डावर फलिया ग्राम हिंदली 

          

जप्त शुदा मश्रुका- एक बकरी कीमती 09 हजार रुपए ।


आरोपी का पूर्व अपराधिक रिकार्ड- गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक रिकार्ड की जानकारी जिले के अन्य थानों से संकलित की जा रही है।


संक्षिप्त विवरण: -दिनांक 13.04.2023 को ग्राम हिंदली से सूचनाकर्ता जयराम पिता तेरसिंह डावर निवासी हिंदली द्वारा सूचना दी गई थी की उसके घर के सामने बंधी बकरी को गांव का दशरथ पिता पतलिया डावर जाति भीलाला निवासी डावर फलिया ग्राम हिंदली चुराकर ले जाने की सूचना पर थाना सेंधवा ग्रामीण से पुलिस व 100 डायल मौके पर पहुंच कर सूचनाकर्ता व अन्य लोगो की मदद से दशरथ पिता पतलिया डावर जाति भीलाला निवासी डावर फलिया ग्राम हिंदली को पकड़ा गया। फरियादी जयराम पिता तेरसिंह डावर निवासी हिंदली की रिपोर्ट पर थाना सेंधवा ग्रामीण पर अपराध क्रमांक 279/2023 धारा  379 भादवि का प्रकरण आरोपी दशरथ पिता पतलिया डावर जाति भीलाला निवासी डावर फलिया ग्राम हिंदली  के विरुद्ध पंजीबद्ध कर मामले में चोरी एक बकरी को जप्त कर आरोपी दशरथ को गिरफ्तार कर जे आर  हेतु पेश न्यायालय किया गया है।

*विशेष भूमिका*- 

निरीक्षक अनोख सिंह सिंधिया थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण,  प्र.आर. रामकिशोर प्रजापति,प्र.आर  मुकेश यादव का सराहनीय योगदान रहा है।

केबीएस टीवी न्यूज बड़वानी से संजय बामनिया की रिपोर्ट