Top News

ऊर्जा संरक्षण भविष्य के लिए जरूरी है - श्याम वास्कले सर Energy conservation is a must for the future - Shyam Vaskale Sir

 ऊर्जा संरक्षण भविष्य के लिए जरूरी है - श्याम वास्कले सर


खेतिया:- आज शा. उ. मा. वि. राखी बुजुर्ग मै ऊर्जा साक्षरता अभियान अंतर्गत जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्याम वास्कले सर ने बताया की  उक्त कार्यक्रम मे मुख्य अथिति जे. ई. धर्मेंद्र मंडलोई सर    म. प्र. पश्चिमी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी खेतिया उपस्थित रहे।



  संस्था परिवार द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती की सामूहिक आराधना कर कार्यक्रम को विधिवत प्रारम्भ किया गया।

श्याम वास्कले सर ने बताया की,वर्तमान परिदृश्य मे जलवायु परिवर्तन के पर्यावरणीय दूषप्रभाव वैशविक स्तर पर परिलक्षित हो रहे है। इस स्थिति से प्रत्येक व्यक्ति अवगत है तथा प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से भागीदार भी है। अतः ग्लोबल वार्मिंग ओर जलवायु परिवर्तन के प्रभावो से निपटने की दिशा मे कदम बढ़ाते हुए नवीन एवं नवीनकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार के आथित्य मे ऊर्जा साक्षरता अभियान (USha) जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।


 मंडलोई सर ने कहा की बिजली चोरी हो या स्वीच ऑन हो तो प्लीज ऑफ जरूर करे। कम से कम हमे एक यूनिट बिजली रोज बचाना है ताकि आपको भविष्य मे 24 पहऱ बिजली आपूर्ति हो ओर आज ओर आने वाला भविष्य प्रकाशमान रहे।

  अंत मे ऊर्जा साक्षरता बाबद संकल्प /शपथ लीं गई।

  उक्त कार्यक्रम मे प्रभारी प्राचार्य राजू सोनिस सर, संजय बागल सर, दिनेश पाटिल सर,चैनसिंह गिरासे सर, प्रधान वास्कले सर, छोटूलाल पवार सर, श्रीमति जागृति पवार मेडम, धीरज सोनवणे सर, शान्तिलाल शिंदे सर, सुनील सकाड़े सर, किशन भोसले सर व आभार दिनेश पाटिल सर ने माना।

 अंत मे पुलवामा मे शहीद हुवे जवानो को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 



केबीएस टीवी न्यूज चैनल खेतिया पानसेमल से हीरालाल जाधव की रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post