Top News

 *स्थान बाग जिला धार* 


 *बाग, निप्र। नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया।


आग पर काबू पाने के* लिए कुक्षी से दमकल वाहन आया। घटना आज सुबह 04 बजे के आसपास की है। विद्यालय के प्राचार्य कक्ष एवं पीछे शिक्षक कक्ष में आग लग गई। आग लगने से लैपटॉप, फर्नीचर, फोटोकापी मशीन सहित अन्य नुकसान हो गया। यहां सब जलकर स्वाहा हो गया। सुबह-सुबह अचानक धुआं दिखते ही लोगों ने इसकी सूचना विद्यालय के स्टाॅफ को दी। कुक्षी से दमकल वाहन आया तब आग बुझ सकी। विद्यालय के शिक्षक राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि फिलहाल हम जांच कर रहे है कि कितने रूपए की नुकसानी हुई है।

 

 *केबीएस टीवी न्यूज़ मध्य प्रदेश से उप संपादक रघुनाथ सेन की रिपोर्ट*

Post a Comment

Previous Post Next Post