सिलावद में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा को किया याद।
सिलावद -बड़वानी जिले के ग्राम सिलावद में विकासखंड स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय जननायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया गया। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक आंदोलन पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान देश के प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। प्रधानमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के क्षेत्र में संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच आर.के. पटेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी हिम्मत सिंह पटेल, सिलावद मंडल अध्यक्ष अजय यादव, मंडल मेणीमाता अध्यक्ष योगेश राठौर, सरपंच पटेल अध्यक्ष कमलेश पटेल सहित वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता, जनजातीय समाज के परिवारजन, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और शासन-प्रशासन के कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और इतिहास को सम्मान देते हुए आने वाली पीढ़ियों तक भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को पहुंचाना रहा।
बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट



Post a Comment