आतंकवाद के विरोध में जागृत हिंदू मंच ने किया पुतला दहन,श्रीराम चौक पर गूंजे आतंकवाद विरोधी नारे, सैकड़ों राष्ट्रप्रेमी नागरिक हुए शामिल।
बड़वानी - कश्मीर घाटी, असम एवं मणिपुर में बढ़ती आतंकवादी घटनाओं तथा निर्दोष नागरिकों एवं सुरक्षा बलों के जवानों की हत्याओं के विरोध में जागृत हिंदू मंच, बड़वानी के तत्वावधान में शनिवार को नगर के श्रीराम चौक पर आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।
इस दौरान उपस्थित नागरिकों एवं मंच के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के विरोध में नारे लगाते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रप्रेमी नागरिकों एवं मंच के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। उपस्थितजनों ने आतंकवादी गतिविधियों की निंदा करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं आंतरिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर मंच के राजेश राठौड़, बालकृष्ण सोनगरा, दीपक जेमन, स्मिता अत्रे, अमित उपाध्याय, राजेंद्र देवड़े, राजेंद्र चौहान, रामदास जोशी, हरिओम खड़सोंधनी, सुनील गुप्ता, डॉ. कमलेश चोयल, संजय गुप्ता, संतोष सोनगरा, बाबूलालजी, नितिन बद्रीलाल अग्रवाल, दुर्गा कुरील, मोहनलाल निमाड़े एवं सुखदेव चौहान सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर राष्ट्र की सुरक्षा, शांति एवं सामाजिक एकता के लिए सजग रहने के संकल्प के साथ हुआ।
बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट




Post a Comment