Top News

विधायक कार्यालय में धूमधाम से मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती,विधायक राजन मंडलोई ने कार्यकर्ताओं के साथ किया नमन, जल-जंगल-जमीन के संघर्ष और बलिदान को किया याद। Lord Birsa Munda's birth anniversary was celebrated with pomp in the MLA's office, MLA Rajan Mandloi along with the workers paid obeisance, remembered the struggle and sacrifice of water, forest and land. 

 विधायक कार्यालय में धूमधाम से मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती,विधायक राजन मंडलोई ने कार्यकर्ताओं के साथ किया नमन, जल-जंगल-जमीन के संघर्ष और बलिदान को किया याद। 



बड़वानी। आदिवासी समाज के महान जननायक एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बड़वानी स्थित कांग्रेस विधायक कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक राजन मंडलोई ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों के साथ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


कार्यक्रम में विधायक मंडलोई ने बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर 1875 को जन्मे बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया। मात्र 25 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया, लेकिन उनके विचार और संघर्ष आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं।



उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को संगठित कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद की और आदिवासी अस्मिता एवं अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी। उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।


इस अवसर पर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव, करण, दरबार विष्णु बंडोड़, भाईजी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने तथा आदिवासी समाज के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया।


बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post