Top News

शिक्षिका अलका गुप्ता को अंतर्राष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार द्वारा एक बार फिर सम्मानित किया गया। Teacher Alka Gupta was once again honored by International Sakhi Sahitya Parivar

 शिक्षिका अलका गुप्ता को अंतर्राष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार द्वारा एक बार फिर सम्मानित किया गया

हरदोई: अंतर्राष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार के द्वारा शैक्षणिक एवं हिंदी साहित्यिक उत्थान में योगदान के लिए गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिक्षिका अलका गुप्ता को आदर्श गुरु सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। पेशे से शिक्षिका व  साहित्यकारा अलका गुप्ता बीते वर्षो में शिक्षा, साहित्य व समाजसेवा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विभिन्न राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा अब तक 110 से अधिक सम्मान व पुरुस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। 




इस वर्ष 2023 मे भी उन्हें अंतर्राष्ट्रीय काव्य शिरोमणि सम्मान, गिजु भाई बधेका राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, सुषमा स्वराज सम्मान 2023, अंतर्राष्ट्रीय पदम् सम्मान, काव्य प्रतिभा सम्मान,  काव्य नवज्योति सम्मान, काव्य नवरत्न विभूति सम्मान , ओजस्विनी नारी सम्मान , नारी गौरव सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय नारी शौर्य सम्मान प्राप्त कर अपने कार्यस्थल जिला हरदोई व निवास स्थल जिला बदायूं का नाम रोशन कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 15 जुलाई को बदायूं मे उन्हें जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्यों के लिए दो सम्मान स्व0 संतपाल सिंह राठौड़ स्मृति आदर्श शिक्षक सम्मान 2023 व नारी शक्ति सम्मान 2023 से बदायूं में सम्मानित किया जायेगा। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षिका पल्ल्वी शर्मा, कान्ति सिंह, वंदना शुक्ला , नुरुल हुडा, अंकुर गुप्ता, राजेश तिवारी, विनीत कुमार, गयाप्रसाद, हरिओम सिंह, निशा एवं राष्ट्रपति पुरुस्कृत शिक्षक अशोक कुमार व संध्या गुप्ता आदि शुभचिंतको से शुभकामनाएं  व सराहना मिल रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदोई

Post a Comment

Previous Post Next Post