Top News

ऑपरेशन मुस्कान : सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने कुछ ही घंटों में जंगल से 4 वर्षीय बालक को खोज निकाला। Operation Muskaan: Sendhwa Rural Police found a 4-year-old boy from the forest within a few hours.

ऑपरेशन मुस्कान : सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने कुछ ही घंटों में जंगल से 4 वर्षीय बालक को खोज निकाला। 


सेंधवा -ऑपरेशन मुस्कान के तहत सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र कुछ घंटों में गुमशुदा 4 वर्षीय बालक को जंगल से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।




दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे सूचनाकर्ता संतोष (पिता रुस्तम सोलंकी, निवासी मेरखेड़ी, माउंट लीटेरा स्कूल के पास) ने थाना सेंधवा ग्रामीण पर सूचना दी कि उनका 4 वर्ष 11 माह का बेटा कार्तिक सुबह 9 बजे से घर से बिना बताए गायब हो गया है। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिला।


सूचना मिलते ही एसडीओपी अजय वाघमारे एवं थाना प्रभारी ओ.पी. सिंह चोंगडे के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से चर्चा की और आसपास सघन सर्चिंग शुरू की।


पुलिस की तत्परता से घर से करीब 3 किलोमीटर दूर जंगल में संतोष हम्माल के घर के पास बालक कार्तिक सकुशल मिल गया। पुलिस ने बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया, जिससे परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया।


इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संजीव पाटिल, आरक्षक 71 हिरमल अलावा, आरक्षक 664 सचिन बुंदेला और आरक्षक 676 कुलदीप भट्ट का सराहनीय सहयोग रहा।



बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post