Top News

रॉयल ब्लड डोनर्स, बड़वानी के रक्तवीरों ने पेश की मानवता की मिसाल। Royal Blood Donors, blood heroes of Barwani set an example of humanity.

रॉयल ब्लड डोनर्स, बड़वानी के रक्तवीरों ने पेश की मानवता की मिसाल। 



बड़वानी। रॉयल ब्लड डोनर्स बड़वानी द्वारा जरूरतमंद मरीजों के लिए निरंतर रक्तदान सेवा की जा रही है।


दिनांक 11 अक्टूबर रविवार को शासकीय अस्पताल बड़वानी में A- नेगेटिव रक्त की आवश्यकता पर बड़वानी निवासी *जनाब वाहिद पठान (गोलू भाई)* ने रक्तदान किया।


दिनांक 12 अक्टूबर सोमवार को अंजड़ से आकर रक्तवीर *शादाब भाई* ने शासकीय अस्पताल में एनीमिया पीड़ित मरीज *जावेद पिता अब्दुल रशीद निवासी बड़वानी* के लिए B+ पॉजिटिव रक्तदान किया।




अध्यक्ष *शादाब शेख* ने बताया कि टीम विगत वर्षों से बिना जाति-धर्म भेदभाव के जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा, _"हमारे लिए इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है, रक्तदान में कोई भेदभाव नहीं।"_ टीम ने दोनों रक्तवीरों का आभार व्यक्त किया।

*रक्तदान करें - जीवन बचाएँ*


बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post