रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी ने ली पॉलीथिन मुक्त अभियान की शपथ, पोस्टर-स्टिकर का विमोचन।
बड़वानी (निप्र)। रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के सदस्यों ने शहर को सुंदर और पॉलीथिन मुक्त बनाने के संकल्प के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की।
क्लब की बैठक रविवार को सतपुड़ा कॉलोनी में एक सदस्य के निवास पर आयोजित हुई। बैठक में बड़वानी नगर को सौंदर्ययुक्त और पॉलीथिन मुक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्लब सदस्य शासन-प्रशासन के साथ मिलकर नागरिकों और व्यापारियों को जागरूक करने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे।
*पहले खुद से शुरुआत का संकल्प*
सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं सबसे पहले मानक स्तर से हल्की पॉलीथिन का उपयोग नहीं करेंगे और लोगों से भी अपील करेंगे कि वे घर से कपड़े की थैली और झोले लेकर ही बाजार में सब्जी, किराना व अन्य सामग्री खरीदने जाएं। सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से हल्की पॉलीथिन का उपयोग न करने की शपथ ली।
*पोस्टर-स्टिकर का विमोचन*
इस मुहिम के लिए तैयार किए गए जागरूकता पोस्टर और स्टिकर का विमोचन नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान और मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोनाली शर्मा की उपस्थिति में किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने नपा अध्यक्ष और सीएमओ को इस मुहिम में सहयोग का विश्वास दिलाया और अभियान को चरणबद्ध तरीके से चलाने पर सार्थक चर्चा की।
इस अवसर पर रोटरी क्लब बड़वानी सिटी अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन, सचिव बुरहानी रजवी, पूर्व अध्यक्ष अली रिजवी, सचिव अबू तालिब रौनक, रोटेरियन अभिषेक उपाध्याय, अर्पित लाड़, राजेश जैन, सौरभ जैन, डॉ. निलेश जैन, मुस्तफा कमरी, अली बिरला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट



Post a Comment