Top News

पाटी पुलिस का बालसंवाद : नवीन माध्यमिक विद्यालय पोषपुर में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक। Pati Police's Bal Samvad: Students were made aware in Naveen Secondary School Poshpur.

पाटी पुलिस का बालसंवाद : नवीन माध्यमिक विद्यालय पोषपुर में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक। 




बड़वानी। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे बाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम के तहत थाना पाटी पुलिस टीम द्वारा नवीन माध्यमिक विद्यालय, ग्राम पोषपुर में विशेष बालसंवाद सत्र का आयोजन किया गया।


यह सत्र अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी बड़वानी श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।




*सत्र के मुख्य बिंदु*


*1. साइबर सुरक्षा -* विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी किसी से साझा न करने एवं अनजान लिंक्स से सावधान रहने की हिदायत दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई।


*2. नशामुक्ति -* नशाखोरी के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।


*3. महिला एवं बाल अधिकार -* छात्र-छात्राओं को ‘गुड टच-बैड टच’, पॉक्सो एक्ट एवं उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।


*4. हेल्पलाइन नंबर -* आपात स्थिति में सहायता हेतु डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।


*5. यातायात एवं करियर मार्गदर्शन -* यातायात नियमों, हेलमेट के अनिवार्य उपयोग एवं बिना लाइसेंस वाहन न चलाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही पुलिस विभाग में करियर को लेकर मार्गदर्शन दिया गया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस के प्रति झिझक समाप्त होती है और विश्वास का रिश्ता मजबूत होता है।


इस अवसर पर थाना पाटी पुलिस बल, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post