पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चाचरिया पुलिस का बालसंवाद, स्कूली बच्चों को किया जागरूक।
सेंधवा। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे जनसंवाद एवं बालसंवाद कार्यक्रम के तहत चौकी चाचरिया पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम चाचरिया में विशेष बालसंवाद सत्र का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे एवं थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण श्री ओ.पी. चौगड़े के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
*बालसंवाद के प्रमुख बिंदु*
*1. साइबर अपराध से सुरक्षा -* विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा ओटीपी किसी से भी साझा न करने की सलाह दी गई। ठगी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने हेतु जागरूक किया गया।
*2. नशामुक्ति -* युवाओं में फैल रही नशाखोरी के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
*3. महिला एवं बाल अधिकार -* छात्र-छात्राओं को ‘गुड टच-बैड टच’, पॉक्सो एक्ट (POCSO) तथा उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
*4. आपातकालीन हेल्पलाइन -* संकट के समय सहायता हेतु डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता समझाई गई।
*5. यातायात एवं करियर मार्गदर्शन -* सड़क सुरक्षा नियमों, हेलमेट के उपयोग एवं बिना लाइसेंस वाहन न चलाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही पुलिस में भर्ती हेतु शैक्षणिक योग्यता एवं तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस के प्रति डर समाप्त होता है और सुरक्षा व विश्वास का भाव मजबूत होता है।
इस अवसर पर चौकी चाचरिया पुलिस बल, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बड़वानी से अब्दुल सादिक चन्देरी कि रिपोर्ट



Post a Comment