Top News

गाजे-बाजे के साथ निकली बाबा श्री रामदेव जी महाराज की विशाल शोभायात्रा, नगर में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत। A huge procession of Baba Shri Ramdev Ji Maharaj started with music and dance, a grand welcome was given at various places in the city.

 गाजे-बाजे के साथ निकली बाबा श्री रामदेव जी महाराज की विशाल शोभायात्रा, नगर में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत। 





बड़वानी। भादव सुदी दशमी के अवसर पर 21 सितंबर सोमवार को बाबा श्री रामदेव जी महाराज का समाधि पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़वानी नगर में बाबा रामदेव जी महाराज की विशाल शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई।


शोभायात्रा में सबसे आगे बाबा के वाहन अश्व पर धर्म ध्वजा लिए कार्यकर्ता चल रहे थे। बैंड पर बज रहे सुंदर भजनों पर महिला, पुरुष और बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। राजस्थान से आए कलाकारों ने राजस्थानी सभ्यता पर आधारित आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। लाइटों से सुसज्जित रथ में बाबा रामदेव जी की समाधि की प्रतिमा स्थापित थी, वहीं बड़ी संख्या में भक्त कंधे पर पालकी लेकर चल रहे थे। फूलों से सजी झांकी में भगवान रामदेव जी दूल्हे के स्वरूप में विराजित होकर नगरवासियों को आशीर्वाद दे रहे थे।


शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में *तीन क्विंटल शुद्ध घी की नुक्ती प्रसादी* का वितरण किया गया। नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में *सर्व समाज बाबा रामदेव मंदिर समिति बड़वानी* के सभी सदस्यों ने तन-मन-धन से सहयोग किया। प्रमुख रूप से *संजय पाठक, अनिकेत गुप्ता, राजा चौहान, शंकर वाघेला, हेमंत मंडलोई, देवेंद्र मंडलोई, अजय कचवे, आयुष मंडलोई, पवन मंडलोई, प्रिंस मंडलोई, मनमीत गांधी, उमेश गोले, मोहन गोले, सौरभ गोले, कमल गोले, शांतिलाल गोले, सुरेश चंद्र बामणिया, मोतीलाल बामणिया, कमलेश अणख्या* सहित बड़ी संख्या में सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।


मंदिर समिति ने सभी स्वागतकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post