Top News

"कर दिखाओ कुछ ऐसा, लोग करें हमारे जैसा" - पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल,"बाल संवाद - उम्मीद का उजाला" के तहत एसपी ने छात्राओं से किया संवाद। "Do something such that people start following us" - Superintendent of Police Shri Padmavilochan Shukla, under the "Child Dialogue - Light of Hope" the SP interacted with the girl students.

"कर दिखाओ कुछ ऐसा, लोग करें हमारे जैसा" - पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल,"बाल संवाद - उम्मीद का उजाला" के तहत एसपी ने छात्राओं से किया संवाद। 



बड़वानी / पाटी -* बड़वानी पुलिस द्वारा बच्चों और युवाओं से जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाई जा रही पहल *"बाल संवाद - उम्मीद का उजाला"* के तहत पुलिस अधीक्षक *श्री पद्मविलोचन शुक्ल* ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पाटी में छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया।


एसपी ने छात्राओं की जिज्ञासाओं, सपनों और जीवन के लक्ष्यों को जाना तथा उन्हें अच्छी संगति, अनुशासन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने देश के वीर क्रांतिकारियों के प्रेरक प्रसंग भी साझा किए। संवाद के दौरान सही उत्तर देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।


*एसपी श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने कहा -* "जरूरी नहीं कि वक्त हमेशा मेहरबान रहे, जिंदगी में कुछ लम्हे जिंदगी बदलने के लिए काफी होते हैं। अपनी परिस्थितियों से निपटने का तरीका आना चाहिए और संकट के समय उसका सामना करने का साहस रखना चाहिए।"


*अति. पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर ने कहा -* "जीवन में सफलता के लिए केवल मेहनत ही नहीं, सही दिशा और स्पष्ट लक्ष्य भी जरूरी है। लक्ष्यहीन प्रयास दिशाहीन नाव की तरह होते हैं।"


इस अवसर पर एसडीओपी श्री महेश सुनैया, डीएसपी श्रीमती नलेश्वरी डावर, डीएसपी श्री चेतन बघेल, रक्षित निरीक्षक श्री गजेंद्र निगवाल, रक्षित निरीक्षक उषा सिसोदिया, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती सुनिता मुजाल्दा, पाटी थाना प्रभारी उनि रामदास यादव, उनि रितेश खत्री, बीईओ श्रीमती राजश्री पवार, प्राचार्य श्री आर के शर्मा सहित शिक्षकगण व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post