Top News

राजपुर में मांझी काहार समाज ने लगाया गणेश भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी। Manjhi Kahar community organised Ganesh Bhandara in Rajpur, devotees took the Prasad.

राजपुर में मांझी काहार समाज ने लगाया गणेश भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी। 



राजपुर। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर नगर में मांझी काहार समाज द्वारा भगवान श्री गणेश के भव्य पंडाल में भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में समाज के युवाओं सहित समाजबंधुओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।


पंडाल में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और स्तुति के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। नगर के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण कर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और जयकारे लगाए।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष ओम सोनी सहित सर्व समाज के श्रद्धालु, समाजबंधु, युवा, बालक-बालिकाएं और नगरवासी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश से समाज और नगर की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।


आयोजन के दौरान “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भंडारे को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन एवं नगर परिषद का भी सहयोग रहा।


राजपुर से मनोज शर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post