गोटेगांव के ग्राम श्रीनगर में विकास के दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर दिखा रही है।
गांव में पक्की नालियां नहीं होने से घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। बारिश में हालात और बदतर हो जाते हैं। कीचड़, गंदा पानी और बदबू के बीच ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार पंचायत से शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
सवाल सीधा है—जब गांव की बुनियादी जल निकासी व्यवस्था ही दुरुस्त नहीं है, तो विकास के दावे कितने जमीन पर हैं?
ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल नाली निर्माण और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की है।
गोटेगांव से शरद नेमा की रिपोर्ट।
Post a Comment