Top News

70वीं नागौर जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, आठ ब्लॉकों की टीमें मैदान में। Grand inauguration of 70th Nagaur district level 14 year old student cricket competition, teams from eight blocks on the field.

70वीं नागौर जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, आठ ब्लॉकों की टीमें मैदान में। 



 रियांबड़ी के ग्राम जाटावास स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में 70वीं नागौर जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण वातावरण में विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के नागौर, जायल, डेगाना, मेड़ता, खींवसर, मुंडवा, भेरुंदा एवं रियां बड़ी ब्लॉकों की टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

यह प्रतियोगिता 20 से 23 सितंबर 2026 तक आयोजित होगी, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बाल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना, खेल भावना को बढ़ावा देना तथा भविष्य के खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रतियोगिता से जिले को भविष्य के उत्कृष्ट क्रिकेट खिलाड़ी मिलेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post