Top News

अंजड सिविल अस्पताल में नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन चयनित मरीजों को आपरेशन के लिए पहुंचाया गया इंदौर। Eye testing camp was organised in Anjad Civil Hospital, selected patients were taken to Indore for operation.

अंजड सिविल अस्पताल में नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन चयनित मरीजों को आपरेशन के लिए पहुंचाया गया इंदौर। 



बड़वानी नेत्र ज्योति अभियान शिविर का आयोजन सिविल हॉस्पिटल अंजड में प्रभारी मेडिकल आफिसर डॉ. रोहित मंडलोई के मार्गदर्शन में किया गया। आज सोमवार दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुए इस शिविर में कुल 44 मरीजों का नेत्र परिक्षण नेत्र सहायक संतोष कुमार पिपलिया के द्वारा किया गया जिसमें कुल 28 चयनित मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण हेतु शंकरा आई सेंटर इंदौर  निःशुल्क बस द्वारा भेजा गया। शिविर में चयनित मरीजों एवं एक साथी को भोजन नास्ता निःशुल्क दिया जायेगा. मरीजों को दवाइया चश्मे निःशुल्क प्रदान किये जायेंगे। आयोजित हुए इस शिविर में डॉ. अजय पिपल्या एवं समस्त पेरामेडिकल स्टाफ का सहयोग रहा है। अंजड़ से देवेंद्र यादव

Post a Comment

Previous Post Next Post