Top News

पानसेमल में कंप्यूटर शिक्षा का नया अवसर, 23 अगस्त को होगी प्रवेश परीक्षा,आवेदन की अंतिम तारीख 22 अगस्त। New opportunity for computer education in Pansemal, entrance exam will be held on 23rd August, last date of application is 22nd August

 पानसेमल में कंप्यूटर शिक्षा का नया अवसर, 23 अगस्त को होगी प्रवेश परीक्षा,आवेदन की अंतिम तारीख 22 अगस्त

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में होगा परीक्षा का आयोजन, 

पानसेमल। विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में पहल की जा रही है। श्री गंगादासजी स्मृति शिक्षा एवं समाज सेवा समिति द्वारा संचालित सिग्मा आईटी एजुकेशन के अंतर्गत KBS COMPUTER EDUCATION CENTRE PANSEMAL में 23 अगस्त 2026, रविवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।














प्रवेश परीक्षा का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पानसेमल में किया जाएगा। परीक्षा में कक्षा 6वीं से लेकर कॉलेज स्तर तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। परीक्षा में गणित, अंग्रेजी एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।


प्रवेश परीक्षा को लेकर संस्था की ओर से क्षेत्र के विभिन्न निजी एवं शासकीय स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को परीक्षा की जानकारी दी गई। इस दौरान कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था की ओर से विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने एवं अधिक से अधिक संख्या में परीक्षा में शामिल होने की अपील की गई।


CDB कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों को कंप्यूटर PC तथा CCS कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किया जाएगा।


प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर प्रवेश परीक्षा में शामिल हों।


परीक्षा फॉर्म भरने एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:KBS COMPUTER EDUCATION CENTRE नाग मंदिर के सामने खेतिया रोड पानसेमल 

📞 मोबाइल: 9713844959, 9406521221, 9302291388


पानसेमल खेतिया से राहुल उपासनी की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post