Top News

कानबाई माता विसर्जन में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक श्याम बरडे ने की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना। A wave of faith surged during the immersion of Kanbai Mata, MLA Shyam Barde wished for happiness and prosperity of the area.

 कानबाई माता विसर्जन में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक श्याम बरडे ने की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना। 



पानसेमल। विगत दिवस पानसेमल नगर में आयोजित कानबाई माता विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्याम बारडे जी ने सहभागिता कर माँ कानबाई के दर्शन-पूजन किए और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


कार्यक्रम में राम सोनाने, संजीव सावले, चंद्रकांत महाजन, अनूप सावले, मांगल जी, राकेश चौधरी एवं दयाराम पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।


माँ कानबाई के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए विधायक श्याम बारडे ने प्रार्थना की कि माँ की असीम कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे, सभी के जीवन में खुशियों का संचार हो तथा क्षेत्र में आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सौहार्द सदैव कायम रहे।


इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ माँ कानबाई को विदाई दी। माँ कानबाई का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे और पानसेमल विधानसभा क्षेत्र निरंतर सुख, शांति एवं समृद्धि की ओर अग्रसर हो—यही माँ के चरणों में प्रार्थना है।


पानसेमल से महेंद्र सिंह बारडे की रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post