हरदोई में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण कराने के लिए प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर,हरदोई वासी डायल करें 9453595959 हेल्पलाइन नम्बर, हर समस्या का होगा निराकरण। To get quick resolution of public problems in Hardoi, Prahlad Nagari Jan Kalyan Samiti issued helpline number, Hardoi residents should dial 9453595959 helpline number, every problem will be resolved

 हरदोई में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण कराने के लिए प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर,हरदोई वासी डायल करें 9453595959 हेल्पलाइन नम्बर, हर समस्या का होगा निराकरण



हरदोई सामाजिक संस्था प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने हरदोई वासियों की हर समस्या समाधान हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है। जिस पर 24x7 काम किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने हेल्पलाइन नंबर 9453595959 को जारी करते हुए कहा कि हरदोई जनपद के निवासियों के हर समस्या के समाधान हेतु यह नम्बर जारी किया गया है। जिले के किसी भी नागरिक की कोई समस्या हो वह किसी भी समय हेल्पलाइन नम्बर डायल कर अपनी समस्याओ को बताये। उसकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने का प्रयास किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी का मानना है। कि हर जरूरतमंद की मदद करना उनका पहला कर्तव्य बनता है। मेरे द्वारा हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा। श्री द्विवेदी ने कहा कि हर जरूरतमंद की मदद के लिए वो हमेशा हाथ बढ़ाते रहेंगे।


हरदोई से ब्यूरो रिपोर्ट 

Post a Comment

0 Comments