काशी विश्वनाथ से डमरू बाबा का आगमन 15 फरवरी को। Arrival of Damru Baba from Kashi Vishwanath on 15 February

 काशी विश्वनाथ से डमरू बाबा का आगमन 15 फरवरी को




हरदोई भक्त प्रहलाद जी की प्रथम भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ करेंगे डमरू बाबा



*प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति द्वारा हरदोई में पहली बार भक्त प्रहलाद जी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है*


*उमड़ेगा आस्था का सैलाब; प्रहलाद नगरी में उत्सव की तैयारी*


*प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित इस यात्रा को लेकर पूरे नगर में भारी उत्साह देखा जा रहा है।*


*शोभा यात्रा रविवार 15 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से निकाली जाएगी।* 


*शोभा यात्रा का शुभारंभ ए-225, आवास विकास कॉलोनी स्थित सामुदायिक पार्क से होगा।*


*वहां से यात्रा सिनेमा चौराहा और बड़ा चौराहा होते हुए नुमाइश चौराहा पहुंचेगी, जहां इसका विश्राम किया जाएगा।*



*कार्यक्रम में नगर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के साथ-साथ हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।*



*प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार इस पुण्य यात्रा में शामिल हों। समिति का कहना है कि यह आयोजन हरदोई की पौराणिक पहचान को विश्व पटल पर लाने का एक प्रयास है।*

Post a Comment

0 Comments