Top News

बेटियों को आत्मनिर्भर व आत्मसुरक्षा के गुण सीखने के लिए कराटे बेंच संचालित। Daughters operate karate benches to learn the qualities of self -reliant and self -defense

 बेटियों को आत्मनिर्भर व आत्मसुरक्षा के गुण सीखने के लिए कराटे बेंच संचालित

केबीएस न्यूज टीवी मंजू चौहान झाबुआ 

            झाबुआ,  कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास झाबुआ श्री आर.एस. बघेल के मार्गदर्शन में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनांतर्गत बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।



             आत्मरक्षा एवं कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण में 06 विकासखण्ड की पी.एम.श्री. शासकीय माध्यमिक उ. विद्यालय झाबुआ, रोटला, राणापुर, मेघनगर, थांदला एवं बामनिया का चयन किया जाकर लगभग 600 बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुरू  सिखाए जा रहे है। यह प्रशिक्षण 01 माह तक नियमित संचालित किया जाएगा एवं प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में कराटे के प्रति रूचि जाग्रत करने के साथ ही उन्हें मार्शल आर्ट आत्मनिर्भर व आत्मरक्षा करने में सक्षम बनाना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post