Top News

कलेक्टर की अध्यक्षता में मातृधरा अभियान के समापन एवं सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न। The conclusion and honor ceremony of the Matradhara Abhiyan was held under the chairmanship of the Collector

 कलेक्टर की अध्यक्षता में मातृधरा अभियान के समापन एवं सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न



*मातृधरा अभियान के तहत प्रयास करने वाली विभिन्न महिला संगठनों एवं बच्चों को किया गया सम्मानित*

केबीएस न्यूज टीवी मंजू चौहान झाबुआ की रिपोर्ट 

           झाबुआ,  मातृधरा अभियान के समापन एवं सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में आजीविका भवन झाबुआ में किया गया। 12 जुलाई से निरन्तर चल रहे अभियान के तहत विभिन्न महिला संगठनों, स्कूली छात्र- छात्राओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा वृक्षारोपण के साथ-साथ जन जागरूकता गतिविधियों का संचालन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अभियान के समापन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।


*मुख्य कार्यक्रम:-*

              कार्यक्रम में कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि मातृधरा अभियान का उद्देश्य इसकी थीम नारी शक्ति से प्रकृति को शक्ति से स्पष्ट होता है। इस अभियान के तहत महिलाएँ चाहे काम‌काजी हो या होम मेकर सबका प्रकृति संरक्षण के लिए बराबर का सह‌योग रहा। नारी शक्ति के सहयोग से समाज में भी रचनात्मक एवं सकारात्मक संदेश जाता हैं। वहीं महिलाओं के छोटे-बड़े प्रयासों की जानकारी समाज के हर वर्ग तक पहुंचती है। कलेक्टर ने कहा कि महिलाओं के उत्साह को देखकर मन आनन्दित हो गया है। साथ ही आने वाली पीढ़ी ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़‌कर हिस्सेदारी की है जिनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं करते है।

              कार्यक्रम में एसडीएम पेटलावद एवं मातृधरा अभियान की नोडल सुश्री तनुश्री मीणा ने कहा कि मातृधरा अभियान के तहत विभिन्न महिला संगठनों एवं बच्चों ने प्रत्येक दिन अलग- अलग गतिविधि कर जागरूकता की अलख जगायी है। साथ ही उनके द्वारा मातृधरा अभियान में महिलाओं के द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की गयी।


*अनुभव सांझा:-*

                कार्यक्रम में महाशक्ति महिला मण्डल राणापुर की श्रीमती यशवी शाह ने अपने अनुभव सांझा किये और कलेक्टर नेहा मीना को अभियान के तहत अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद स्वरूप स्वयं का तैयार RRR की तर्ज पर आधारित पौधा भेंट किया।

                कार्यक्रम में श्री परशुरामेश्वर रामायण मण्डल मेघनगर नाका की श्रीमती शारदा निनामा ने अपने अनुभव साँझा करते हुए कहा कि अभियान के तहत समूह की सदस्यों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं पर्यावरणीय भजन संध्या जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय खांडियाखाल की शिक्षिका श्रीमती रेणु कछावा एवं पीएम श्री कन्या विद्यालय की छात्रा द्वारा भी अपने अनुभव सांझा किये गये।  


*सांस्कृतिक कार्यक्रम:-*

              कार्यक्रम में पीएम श्री शा. क. उ. मा. विद्यालय की छात्राओं, कन्या शिक्षा परिसर रोटला एवं अंग्रेजी माध्यम आश्रम शाला के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति की गयी। वहीं महाशक्ति मण्डल राणापुर की महिलाओं द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गयी। 5 वीं कक्षा के बालक रविराज डामोर द्वारा बरगद का पेड़ बनकर संरक्षण का संदेश दिया। 


*शपथ:-* 

           राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में कलेक्टर नेहा मीना द्वारा भारतीय हथकरघा के संरक्षण एवं उपयोग की शपथ भी दिलायी गयी। 


*पुरस्कार वितरण:-*

             मातृधरा अभियान के तहत नवाचार (नुक्कड़ नाटक भजन संध्या) में श्री परशुरामेश्वर रामायण मंडल मेघनगर नाका झाबुआ, सक्रिय सहभागिता में महाशक्ति महिला मंडल राणापुर, बेस्ट ड्रेस्ड ग्रुप में आदिवासी नारी शक्ति ग्रुप झाबुआ, फेस पेंटिंग में आजीविका मिशन से  संकुल स्तरीय संगठन करवड और संकुल स्तरीय संगठन कल्याणपुरा, देवल मंदिर में वृक्षारोपण में संकुल स्तरीय संगठन राणापुर ब्लॉक राणापुर, लोगो चैंपियन प्रतियोगिता में सुश्री शिवांगी बुधवंत, स्लोगन प्रतियोगिता में दीप्ति सरन, चित्रकला प्रतियोगिता में RRR मॉडल, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए गये।

               इस दौरान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री भास्कर गाचले, बीईओ रामा श्रीमती आयशा कुरैशी, प्राचार्य श्रीमती सीमा त्रिवेदी एवं विभिन्न महिला संगठन की महिलाएं उपस्थित रही।



Post a Comment

Previous Post Next Post