Top News

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान सह विदाई समारोह का हुआ आयोजन। Retired employees were honored with a farewell ceremony.

 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान सह विदाई समारोह का हुआ आयोजन। 

 


          झाबुआ,  विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विदाई सम्मान समारोह शुक्रवार साय: 4:00 बजे कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

          कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मई 2025 में सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को पुष्पमाला एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके स्वत्वों से संबंधित आवश्यकक दस्तावेज पीपीओ/जीपीओ प्रदान किए गए।

कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से कहा कि सेवा के दौरान किस प्रकार से हम अपनी दिनचर्या पर व्यस्त रहते है अब सेवाकाल की लम्बी अवधि का अनुभव का उपयोग शेष समय समाज के उत्थान के लिये करे। सेवाकाल के दौरान सामाजिक पारिवारिक दायित्व जिनमें सहभागिता नहीं की गई उसे अब आप निश्चित होकर पूर्ण करे साथ आगामी जीवन के लिये शुभकामनाएं दी गई। 

           इस सम्मान सह बिदाई समारोह में श्री अमरसिंह गरवाल, श्री वेस्ता सोलंकी, श्री भारतसिंह वसुनिया, श्री मोहम्महद कुरेशी, श्री भूरेसिंह कोचरा, श्री जसवन्तसिंह कटारा, श्री दिलीपसिंह चौहान, श्री मा‍नसिंह सिंगाड, श्री रमेशचन्द्रे चौहान, श्री पेट्रीक रावत, श्री योहन मैडा, श्री मांगीलाल राठौड़, श्री रामसिंह भूरिया, श्री नवलसिंह हटिला, श्री अशोक कुमार जैन, श्रीमती कसन बाई गाहरी को सेवानिवृत्त होने पर पुष्पलमाला, शॉल भेंट कर सम्मानित किया। 

         इस अवसर पर में जिला पेंशन अधिकारी सुश्री वैशाली सिसौदिया, सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग श्री रविन्द्र सिसौदिया, उपसंचालक पशु चिकित्सा, विकासखण्डं शिक्षा अधिकारी  राणापुर, जिला पेंशन कार्यालय से  श्री दिनेश पारगी एवं सहायक पेंशन अधिकारी श्री कमलेश डोडियार साथ ही प्रोगेसिव पेंशनर संघ के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ  नागरिक पेंशन एसोसिएशन पदाधिकारी शामिल रहे।

      कार्यक्रम के अंत में जिला पेंशन अधिकारी सुश्री वैशाली सिसौदिया ने आभार व्यक्त  किया।

केबीएस न्यूज टीवी चैनल मंजू चौहान झाबुआ की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post