Top News

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों का कुशल क्षेम जाना। Collector and Superintendent of Police reached the hospital and inquired about the well-being of the patients.

 कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों का कुशल क्षेम जाना। 

केबीएस न्यूज टीवी चैनल मंजू चौहान झाबुआ की रिपोर्ट



 

           झाबुआ, 23 जून 2025। ग्राम भामल में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने पर कलेक्टर नेहा मीना और पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल ने पेटलावद सिविल हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों का कुशल क्षेम जाना।




          कलेक्टर ने हॉस्पिटल में एडमिट समस्त मरीजों से चर्चा कर उनके सेहत के सम्बन्ध में जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी मरीजों को आश्वस्त किया कि जिले से डॉक्टर्स की टीम आ चुकी है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से आयी है। कलेक्टर ने सिविल हॉस्पिटल के टीम से सभी मरीजों का दक्षता से ईलाज करने हेतु निर्देशित किया। रैफर करने की सम्भावना होने पर त्वरित रूप से रैफर किया जाए। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सूचित करें। साथ ही उल्टी दस्त के कारणों का पता लगाने के लिए भी जाँच जारी है।




*भामल स्कूल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कैम्प:-*

ग्राम भामल में वर्तमान में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्कूल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कैम्प का आयोजन कर ग्राम वासियों का परीक्षण किया जा रहा है।

इस दौरान एसडीओपी श्री कमलेश शर्मा, तहसीलदार पेटलावद श्री हुकूम सिंह निंगवाल एवं डॉक्टर्स उपस्थित रहे। 

क्रमांक 103/688


Post a Comment

Previous Post Next Post