कैबिनेट मंत्री ने किया गोविंदपाड़ा में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृहद पौधारोपण का शुभारंभ। Cabinet Minister inaugurated massive plantation of trees in Govindpara under the campaign in the name of one tree mother

कैबिनेट मंत्री ने किया गोविंदपाड़ा में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृहद पौधारोपण का शुभारंभ। 



गोविंदपाड़ा में 20 हेक्टेयर क्षेत्र 23 प्रकार की प्रजातियों के 20 हजार पौधों का रोपण किये जाने का प्रारम्भ हुआ

केबीएस न्यूज टीवी चैनल मंजू चौहान झाबुआ की रिपोर्ट 

         झाबुआ, 23 जून 2025। पेटलावद के ग्राम पंचायत करड़ावद के गोविंदपाड़ा में वन विभाग और वन समितियों के समन्वय से एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृहद पौधारोपण का प्रारम्भ कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में हुआ। इसमें कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल एवं वन मण्डलाधिकारी श्री एचएस ठाकुर की गरिमामय उपस्थिति में प्रारम्भ हुआ।

          गोविंदपाड़ा में 20 हेक्टेयर क्षेत्र 23 प्रकार की प्रजातियों के 20 हजार पौधों का रोपण किये जाने की शुरुआत हुई। 

           कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि मानसून की शुरुआत में पौधारोपण किया जाना उचित है। 20 हजार पौधारोपण किये जाने के बाद सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि उनका सरंक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में आबादी बढ़ने पर वनों को नुकसान पहुंचाया गया जिसके नकारात्मक परिणाम आए एवं ग्लोबल वार्मिंग जैसी स्थिति बनी। आज यह हमारी जिम्मेदारी है कि पौधारोपण कर प्रकृति को हुए नुकसान की भरपाई की जाए ।

            उन्होंने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सभी कम से कम एक पौधा जरूर लगाये। यह संकल्प ले कि वृक्षारोपण के क्षेत्र में भी पेटलावद को अग्रणी बनाया जाए । उन्होंने वन समितियों को वृहद स्तर पर पौधारोपण के लिए बधाई दी।

              कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र की पहचान हरियाली है। प्रकृति से प्राप्त संसाधनो का सदियों से उपयोग किया जा रहे है, अब समय है प्रकृति से प्राप्त सुविधाओं के बदले प्रकृति को वापस दिया जाए। भविष्य की पीढ़ी के लिए प्रकृति के दोहन के बदले संरक्षण किया जाए। पौधारोपण के बाद उसका संरक्षण किया जाए।

              पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल ने कहा कि वृक्ष है तो हम है। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर निर्भरता पर ही मनुष्य जीवन टिका हुआ है। इसलिए इसके संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है।

             न मण्डलाधिकारी श्री एच एस ठाकुर ने कहा कि परिक्षेत्र पेटलावद में इस वर्ष 1.95 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसी के साथ वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता के लिए विद्यालयों में कक्षा 6टी से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

           उन्होंने कहा कि कृषकों को राज्य बांस मिशन की कृषि क्षेत्र में बांस रोपण योजना के तहत बांस रोपण की कुल लागत (रू. 240 प्रति पौधा) की 50% राशि अनुदान के रूप में तीन वर्षों तक 50:30:20 के अनुपात में वितरित की जाती है।  अनुदान राशि रू. 120 प्रति पौधा का वितरण प्रथम वर्षः (रू. 60 प्रति पौधा, द्वितीय वर्षः- रू. 36 प्रति पौधा की दर से, तृतीय वर्षः- रू. 24 प्रति पौधा की दर से अनुदान दिया जाता हैं।


*वृहद पौधारोपण:-*

             गोविंदपाड़ा में 20 हेक्टेयर क्षेत्र में 20 हजार पौधारोपण का प्रारम्भ अतिथियों द्वारा वृहद पौधा रोपण कर किया गया। वन समितियों के अध्यक्षों एवं सदस्यों, उपस्थित ग्राम वासियों, स्व- सहायता समूह की दीदियों एवं अन्य के द्वारा पौधारोपण में सहभागिता की गई। 

             इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलवाद सुश्री तनुश्री मीणा, एसडीओपी श्री कमलेश शर्मा, जनप्रतिनिधि जनपद अध्यक्ष श्री रमेश सोलंकी, सीईओ जनपद श्री राजेश दीक्षित, तहसीलदार श्री हुकूम सिंह निंगवाल एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

क्रमांक 104/689

Post a Comment

0 Comments